लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने के आरोप में सिद्धू मूसेवाला का एक नाबालिग फैन गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर होना चाहता था फेमस

खुद को सिद्दू मूसेवाला का बहुत बड़ा ‘फैन’ बताने वाले एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्त में आए नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी थी. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था और उनकी हत्या से वह बेहद दुखी था, लिहाजा वह लॉरेंस से बदलना लेना चाहता था. पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं, जिसके जरिए कुछ वीआईपी और आम लोगों को खुली धमकी दी जा रही है.

एनडीटीवी ने पीटीआई के हवाले से खबर दी है कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को भी सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी. पुलिस के मुताबिक,  नाम के एक अकाउंट से मनकीरत को धमकी दी गई थी. इस अकाउंट पर सिंगर की तस्वीर पर क्रास का निशान भी बनाया गया था. पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि धमकी देने वाला एक नाबालिग लड़का है. पुलिस ने उसके पास से उस मोबाइल फोन को भी बरामद किया है, जिससे उसने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी.

फेमस होना चाहता था नाबालिग

पूछताछ में पकड़े गए नाबालिग ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता था. वह चाहता था कि अधिक से अधिक लोग उसके अकाउंट को फॉलो करें. पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिग ने एक यूट्यूब चैनल भी बनाया था. वह इस चैनल पर यात्रा संबंधित वीडियो पोस्ट करना चाहता था, जैसे-फ्लाइट की टिकट कैसे बुक करें, होटल कैसे बुक करें आदि.

धमकी भरे पोस्ट

नाबलिग ने पुलिस को यह भी बताया कि वह मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन है. उसकी हत्या के बाद से बहुत दुख पहुंचा था. लिहाजा, उसने बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम पर नाम से अकाउंट बनाया और इस पर कई पोस्ट किए. पोस्ट को देख कई लोगों ने इस अकाउंट को फॉलो करना भी शुरू कर दिया. इसके बाद नाबालिग ने अपने अकाउंट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, मनकीरत औलख और दूसरे पंजाबी गायकों की तस्वीरों के साथ धमकी भरे पोस्ट किए थे.

Comments

Popular posts from this blog

True north cbd gummies para que sirve Surveys

Keto Extreme Fat Burner Review (Shocking) - Do These Slimming Pills Really Work? Must read before buying!

Retrofit Keto ACV Gummies Surveys [Refit Keto] Value Advantages and Does Retro Fit Keto Truly Work?